वाहन जांच अभियान में 60 वाहनों का कटा चालान

वाहन जांच अभियान में 60 वाहनों का कटा चालान

चंदवा़ रामनवमी पर्व को लेकर उपायुक्त के निर्देश पर डीटीओ उमेश मंडल के नेतृत्व में चंदवा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. यातायात नियमों का उल्लंघन करनेवाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गयी. जांच के क्रम में चार भारी वाहनों को ओवरलोडिंग के आरोप में पकड़ा गया. जबकि एक वाहन को जब्त किया गया. इसके अलावा बिना हेलमेट वाहन चला रहे 52 बाइक चालकों का ऑनलाइन चालान काटा गया. अभियान के दौरान कुल 92 वाहनों की जांच की गयी. इनमें से 60 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल एक लाख 65 हजार पांच सौ रुपये का ऑनलाइन चालान काटा गया. विभाग ने आम लोगों से अपील की कि पर्व-त्योहार के दौरान विशेष सतर्कता बरतें, क्योंकि इस समय सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि देखने को मिलती है. यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है. हड़ताली मनरेगा कर्मियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

बेतला. झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है. अपने चरणबद्ध आंदोलन के जरिये नियमतीकरण, सामाजिक सुरक्षा, बकाया मानदेय का भुगतान सहित अन्य मांगे की जा रही है. इसे लेकर पूरे मनिका विधानसभा क्षेत्र में कार्यरत मनरेगा कर्मियों ने विधायक आवास पहंचकर विधायक रामचंद्र सिंह को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा़ वहीं सरकार से अविलंब उनकी मांगों को पूरा कराने का अनुरोध विधायक से किया. विधायक ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनके मांगों को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे. मौके पर काफी संख्या में रोजगार सेवक सहित अन्य मनरेगा कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >