स्कूलों में समय पर मिले किताब-पोशाक, ई-विद्या वाहिनी से हाजिरी अनिवार्य

स्कूलों में समय पर मिले किताब-पोशाक, ई-विद्या वाहिनी से हाजिरी अनिवार्य

लातेहार ़ समाहरणालय सभागार में बुधवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने शिक्षा विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की. इस दौरान डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के शत-प्रतिशत बच्चों को समय पर राशन, पुस्तकें, पोशाक और छात्रवृत्ति का लाभ मिलना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य बच्चों का मौलिक अधिकार है, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. पोषण वाटिका से दूर होगा कुपोषण : उपायुक्त ने विद्यालयों में ””””पोषण वाटिका”””” के निर्माण और रख-रखाव पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि पोषण वाटिका बच्चों को स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध कराने और कुपोषण दूर करने में सहायक है. इसके साथ ही उन्होंने सभी स्कूलों में नियमित स्वास्थ्य जांच करने और बच्चों को आयरन की गोलियां खिलाने का निर्देश दिया. मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और समय पर संचालन को लेकर भी उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी. शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर कड़ा रुख : शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर उपायुक्त ने कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने सभी प्रखंडों में ””””ई-विद्या वाहिनी”””” पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही, सभी बीइइओ को अपने क्षेत्रों के स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने को कहा. उन्होंने निर्देश दिया कि स्कूलों में पेयजल, शौचालय की साफ-सफाई और बच्चों की उपस्थिति की मॉनिटरिंग जमीनी स्तर पर की जाए. बैठक में डीइओ प्रिंस कुमार, डीएसइ गौतम कुमार साहू, डीपीआरओ डॉ चंदन सहित कई अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >