अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरायी बाइक, तीन घायल

बालूमाथ-हेरहंज-पांकी मुख्य पथ पर हूर मोड़ के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

बालूमाथ/हेरहंज.

बालूमाथ-हेरहंज-पांकी मुख्य पथ पर हूर मोड़ के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार लातेहार के ललमटिया निवासी संजीत उरांव (पिता-शिवनारायण उरांव), प्रेम उरांव (पिता-राजेंद्र उरांव) व जोगिंदर उरांव (पिता-लालसहाय उरांव) हेरहंज घूमने आये थे. हेरहंज स्थित पातम-डाटम जलप्रपात घूमने के बाद बाइक (जेएच-19ई-5629) से सभी घर लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे पेड़ से जा टकरायी. हादसे के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस की पहल पर सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद संजीत उरांव व जोगिंदर उरांव को रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >