हर घर तिरंगा अभियान: लातेहार में PVUNL बनहरदी परियोजना की तिरंगा रैली, हाथों में तिरंगा लेकर निकले अधिकारी-कर्मचारी

लातेहार में पीवीयूएनएल बनहरदी कोयला खनन परियोजना ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा रैली निकाली। राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए लोगों को जागरूक किया गया।

लातेहार: राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से पीवीयूएनएल बनहरदी कोयला खनन परियोजना की ओर से हर घर तिरंगा अभियान-2026 का शुभारंभ किया गया. अभियान के तहत बनहरदी कोयला खनन परियोजना कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय, लातेहार तक प्रभात फेरी एवं तिरंगा रैली निकाली गयी.

हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए अधिकारी-कर्मचारी

रैली में परियोजना के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया और राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया. अभियान का नेतृत्व परियोजना के महाप्रबंधक नीरोद कुमार मल्लिक ने किया. उनके नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रदर्शित किया.

घरों और कार्यस्थलों पर तिरंगा फहराने की अपील

इस अवसर पर कर्मचारियों और नागरिकों से अपने घरों एवं कार्यस्थलों पर तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया.

मौके पर एम. चंद्रशेखर, एजीएम (माइनिंग), असीम मिश्रा, एजीएम (माइनिंग), आरबी सिंह, एजीएम (एलए-आर एंड आर) तथा सिद्धार्थ शंकर, एजीएम (इन्फ्रास्ट्रक्चर) समेत परियोजना के अन्य अधिकारी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >