घूम-घूम कर भोज-भात खाने से नहीं होगा, यहां आकर जनता को जवाब दे प्रतिनिधि : आजसू

चंदवा में टोरी रेलवे क्रासिंग पर आरओबी निर्माण की मांग को लेकर आजसू ने किया धरना प्रदर्शन, सांसद और विधायक से मांगा जवाब.

चंदवा : राज्य सरकार की उदासीनता व उपेक्षा के कारण चंदवा-टोरी की जनता टोरी रेलवे क्रासिंग पर जाम व परेशानी की समस्या झेल रही है. पिछले दिनों यह बात सामने आयी कि भूमि अधिग्रहण नहीं होने से केंद्रीय मंत्री की ओर से इस परियोजना को रद्द कर दिया गया है. इस पर सांसद-विधायक जवाब दे. उक्त बातें आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने कही. वे टोरी रेलवे क्रासिंग पर प्रस्तावित आरओबी निर्माण की मांग को लेकर आजसू पार्टी के बैनर तले एकदिनी धरना-प्रदर्शन में बोल रहे थे. श्री पांडेय ने कहा कि सांसद व विधायक भाजपा के है. अब राज्यसभा में भी लातेहार को प्रतिनिधित्व मिल गया है.

लोकसभा, राज्यसभा व विधानसभा में जिले से दो विधायक होने के बावजूद स्थानीय लोग बेबस है. स्पष्ट कहा कि घूम-घूम कर भोज-भात खाने से नहीं होगा. जनता जवाब मांग रही है, आपलोग यहां आकर जवाब दे. कार्यक्रम का संचालन प्रखंड अध्यक्ष विवेक दुबे उर्फ राजा कर रहे थे. धरना के बाद आजसू नेताओं ने मंडल रेल प्रबंधक, पूर्व मध्य रेलवे के नाम ज्ञापन टोरी एसएस रंजीत कुमार को सौंपा. मौके पर शंकर उरांव, मुकेश यादव, विनोद सिंह, पंकज जायसवाल, विकास साहू, भरत उरांव, सरोज लोहरा, अभय गिरि, विवेक कुमार, चंचल सिंह, सद्दाम अंसारी, विरेंद्र ठाकुर, अमर उरांव, विकास कुमार, आशीष सिंह, निखिल कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

मालवाहक रेलगाड़ी का होगा चक्का जाम

जिला प्रवक्ता संजीव कुमार व अन्य आजसू कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस मामले में 45 दिनों के भीतर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के नेतृत्व में बृहत आंदोलन किया जायेगा. हजारों समर्थकों के साथ टोरी जंक्शन पर मालगाड़ी का चक्का जाम किया जाएगा. इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग व प्रशासन की होगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sumit kumar

Published by: Amleshnandan Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >