आज सेवानिवृत होंगे अपर जिला जज संजय कुमार दुबे, भावभीनी विदाई दी

आज सेवानिवृत होंगे अपर जिला जज संजय कुमार दुबे, भावभीनी विदाई दी

लातेहार ़ व्यवहार न्यायालय में पदस्थापित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय संजय कुमार दुबे 31 मई को सेवानिवृत्त होंगे. उनके अंतिम कार्य दिवस पर शनिवार को न्यायालय परिसर में विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी. त्वरित फैसलों के लिए रहे विख्यात : न्यायाधीश संजय कुमार दुबे त्वरित फैसलों के लिए विख्यात रहे हैं. उन्होंने अपने कार्यकाल में किसी मामले को लंबित नहीं रखा. श्री दुबे कार्य के प्रति इतने सजग थे कि रिवीजन मामलों में सीआइएस काउंटर से फाइल आते ही पहले ही दिन दोनों पक्षों को सुनकर फैसला सुना देते थे. देरी से बचने के लिए वे कई बार स्टेनोग्राफर का इंतजार किये बिना स्वयं आदेश लिखते थे. उन्होंने अंतिम महीने में भी 37 के लक्ष्य के मुकाबले 51 मामलों की सुनवाई कर फैसला सुनाया. सर्वोच्च न्यायालय का अनुभव : एलएलबी में गोल्ड मेडलिस्ट श्री दुबे ने इंडियन लॉ इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली से कॉरपोरेट व मैनेजमेंट लॉ में डिप्लोमा किया है. वर्ष 1990 से 2002 तक सर्वोच्च न्यायालय में बतौर अधिवक्ता प्रैक्टिस की थी. झारखंड न्यायिक सेवा में 11 सितंबर 2002 को योगदान दिये़ उनके सेवानिवृत्ति के मौके पर जीपी समसुल कमर खान, वरीय अधिवक्ता सुनील कुमार, नवीन कुमार गुप्ता, मिथिलेश कुमार, उपेंद्र कुमार, अमित कुमार गुप्ता, अमूल्य रंजन और अस्मिता एक्का समेत कई अधिवक्ताओं व कर्मियों ने उनके सुखद, दीर्घायु एवं उज्जवल भविष्य की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >