स्टैंड के बाहर बस रोकने पर होगी कार्रवाई : डीटीओ

स्टैंड के बाहर बस रोकने पर होगी कार्रवाई : डीटीओ

लातेहार ़ जिला परिवहन कार्यालय में मंगलवार को डीटीओ उमेश मंडल की अध्यक्षता में बस मालिकों और एजेंटों की बैठक हुई. इसमें शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किये गये. डीटीओ ने स्पष्ट किया कि सभी बसें निर्धारित स्टैंड (धर्मपुर) में ही खड़ी होंगी और वहीं से सवारी उतारेंगी व चढ़ायेंगी. इन इलाकों में बस रोकने पर पाबंदी : परिवहन विभाग ने सर्किट हाउस (परिसदन भवन) से बस स्टैंड के बीच और चटनाही चौक से सदर थाना चौक तक बस रोककर सवारी बैठाने या उतारने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. अक्सर इन व्यस्त इलाकों में बसें रुकने से जाम की स्थिति बनी रहती है. नियम की अवहेलना करने वाली बसों के विरुद्ध कठोर और नियम संगत कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है. ओवरलोडिंग पर रोक और सीट आरक्षण : डीटीओ ने बस मालिकों को निर्धारित क्षमता के अनुरूप ही सवारी ले जाने और लातेहार जिले के यात्रियों के लिए सीट आरक्षित रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोपरि है. बैठक में रोड सेफ्टी मैनेजर मो तनवीर, कलंदर आजाद, प्रीतम गुप्ता, मुन्ना उपाध्याय, विनोद प्रसाद गुप्ता व जयंत सहाय सहित परिवहन विभाग के कई कर्मी और बस संचालक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >