लातेहार में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत, जागरूकता रथ को डीसी ने दिखाई हरी झंडी

लातेहार में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया. इस वर्ष "हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी" थीम के साथ, रथ जिले भर में पोषण के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करेगा.

लातेहार. 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के तहत शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ रवाना किया गया. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया.

राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है. इस वर्ष की थीम "हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी" है. जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को पोषण के महत्व, संतुलित आहार, बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका के प्रति जागरूक करेगा.

पोषण को लेकर लोगों को किया जायेगा जागरूक

मौके पर उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि पोषण केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य का विषय नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज और सशक्त भविष्य की आधारशिला है. उन्होंने आमजनों से पोषण माह के दौरान आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा बच्चों और महिलाओं के पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की.

जागरूकता रथ के माध्यम से पोषण से संबंधित योजनाओं और सेवाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचायी जायेगी. साथ ही "हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी" संदेश के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रति समुदाय की सहभागिता और जिम्मेदारी को बढ़ावा दिया जायेगा. इस अवसर पर संबंधित विभाग के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >