कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है सरकार : लवकेश सिंह

राज्य राजस्व एवं भूमि सुधार कर्मचारी संघ का धरना जारी लातेहार : झारखंड राज्य राजस्व एवं भूमि सुधार कर्मचारी संघ के अनिश्चितकालीन धरना को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष लवकेश सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है. सरकार की गलत नीतियों के कारण राजस्व कर्मचारियों को हड़ताल के लिए […]

राज्य राजस्व एवं भूमि सुधार कर्मचारी संघ का धरना जारी
लातेहार : झारखंड राज्य राजस्व एवं भूमि सुधार कर्मचारी संघ के अनिश्चितकालीन धरना को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष लवकेश सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है. सरकार की गलत नीतियों के कारण राजस्व कर्मचारियों को हड़ताल के लिए बाध्य होना पड़ा. हड़ताल के कारण छात्रों का आवासीय, जाति व आय प्रमाण पत्र आदि बनाने में काफी परेशानी हो रही है. लेकिन सरकार अभी तक हड़ताल समाप्त करने की दिशा में पहल नहीं कर रही है. धरना को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला महामंत्री सुरेश राम ने कहा कि सरकार को राजस्व कर्मचारियों के हितों से कोई मतलब नहीं है. सरकार कर्मचारियों का दोहन कर रही है, लेकिन इस बार संघ आर या पार की लड़ाई लड़ रही है.
सुरेश राम ने कहा कि राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल के कारण अंचल कार्यालय से भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र नहीं मिलने से भूमि की बिक्री नहीं हो पा रही है. वरीय उपाध्यक्ष अलीमुद्दीन अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार अगर कर्मचारियों की मांगों को नहीं मानती है तो यह आंदोलन निर्णायक होगा.
वरीय राजस्व कर्मचारी महेश सिंह व लाल बिहारी उरांव ने कहा कि झारखंड सरकार एक ओर झारखंड मेमोंटम के नाम पर करोड़ों रुपये बरबाद कर उद्योगपतियों को झुनझुना दिखा रही है. उद्योगपतियों को जमीन मुहैया कराने में अहम भूमिका निभाने वाले राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर हैं. धरना में अभिषेक कुमार, हीरा सिंह, विकास कुमार, राजू राम, सर्वेश राम, कृष्णा राम, अंचल निरीक्षक युगेश्वर सिंह, चार्ल्स गिद्ध दयाल केरकेट्टा, नंददेव राम, बासदेव मेहता, जगदीश राम आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >