महुआडांड. लातेहार जिला स्थापना दिवस पर नेतरहाट पंचायत भवन में रन फॉर वे कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में नेतरहाट आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक एकता एवं जनभागीदारी का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह उपस्थित थे. रन फॉर वे कार्यक्रम के तहत आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने जिला स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के समग्र विकास और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने पर बल दिया. कार्यक्रम के बाद नेतरहाट बस स्टैंड परिसर में विधायक श्री सिंह एवं एसडीओ बिपिन कुमार दुबे ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिस पर विधायक एवं एसडीओ ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया. मौके पर, नेतरहाट विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार, मुखिया रामबिशुन नगेसिया समेत कई जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं ग्रामीण उपस्थित थे.
रन फॉर वे में दौड़ा महुआडांड़
रन फॉर वे में दौड़ा महुआडांड़
