रन फॉर लातेहार में जिला व चंदवा के विकास का संदेश

रन फॉर लातेहार में जिला व चंदवा के विकास का संदेश

चंदवा. लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर चंदवा में रन फॉर लातेहार का आयोजन किया गया. शनिवार को प्राचीन नगर मंदिर परिसर से रन फॉर लातेहार सह सद्भावना दौड़ का आयोजन हुआ. नगर मंदिर परिसर से शुरू होकर लोग नगर मोड़ तक पहुंचे. कार्यक्रम में बीडीओ चंदन प्रसाद, सीओ सुमित कुमार झा, उपप्रमुख अश्विनी कुमार मिश्रा, मुखिया रंजीता एक्का समेत पेयजल व स्वास्थ्य विभाग के लोग मौजूद थे. इसमें मां उग्रतारा उच्च विद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने भी भागीदारी निभायी. जोश के साथ लोगों ने इसमें हिस्सा लिया. आयोजन का मुख्य उद्देश्य लातेहार की तरक्की, आपसी सद्भाव, एकता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था. युवाओं व बच्चों में विशेष उत्साह दिखा. लोग एकजुट होकर लातेहार जिले व चंदवा प्रखंड के विकास, समृद्धि एवं भाईचारे का संदेश दिया. दौड़ समापन के बाद नगर मंदिर परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया. स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया. मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कर्मी धर्मराज पाठक, शिक्षक गौतम कुमार दुबे, राजेश शाही, गोकुल शाही, मंटू कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >