लातेहार :पतंजलि योग समिति, लातेहार की एक बैठक भारत स्वाभिमान न्यास के जिला संयोजक विजय नाथ शाहदेव की अध्यक्षता में शहर के वैष्णव दुर्गा मंदिर परिसर में बुधवार सुबह 11 बजे हुई. बैठक में महिला राज्य प्रभारी सुधा बहन उपस्थित थीं.
उन्होंने कहा कि महिलाओं का अपने घर-आंगन से बाहर निकल कर समाज व देश के लिए भी कुछ दायित्व है. अगर महिलाएं स्वस्थ होंगी तो समाज व परिवार भी स्वस्थ रहेगा.
बैठक में सुनीता गुप्ता को सर्व सम्मति से महिला पतंजलि योग समिति, लातेहार का जिला प्रभारी बनाया गया. तथा 25 दिवसीय योग शिविर का आयोजन कर महिला योग प्रशिक्षक तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया. बैठक में महिला राज्य कार्यकारिणी सदस्य ममता बहन, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, विभा कुमारी, मानसी कुमारी, रानी देवी, द्वारिका प्रसाद, जवाहर प्रसाद, दीपक वैद्य, महेंद्र प्रसाद, रामहरि प्रसाद, बलिराम सिंह, त्रिभुवन पांडेय, उर्मिला मिश्रा, आरती देवी, संगीता देवी व घनश्याम यादव आदि उपस्थित थे.
