पोस्ते की खेती नष्ट की गयी

रैयती व वनभूमि में की गयी थी पोस्ते की खेती तुरीसोत गांव के चार लोगों को बनाया नामजद अभियुक्त चंदवा : एसपी धनंजय सिंह के निर्देश पर इन दिनों अफीम की खेती करने वालों पर पुलिस सख्त है. इस दिशा में चलाये गये अभियान में मंगलवार को चंदवा प्रखंड के चकला पंचायत के तुरीसोत गांव […]

रैयती व वनभूमि में की गयी थी पोस्ते की खेती
तुरीसोत गांव के चार लोगों को बनाया नामजद अभियुक्त
चंदवा : एसपी धनंजय सिंह के निर्देश पर इन दिनों अफीम की खेती करने वालों पर पुलिस सख्त है. इस दिशा में चलाये गये अभियान में मंगलवार को चंदवा प्रखंड के चकला पंचायत के तुरीसोत गांव में पुलिस ने पांच एकड़ में लगी फसल को नष्ट किया गया.
अभियान का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी कमलेश्वर पांडेय ने किया. उन्होंने बताया कि चंदवा व बालूमाथ सीमाने पर पोस्ते की खेती की सूचना मिली थी. जिला पुलिस बल व आइआरबी जवानों के साथ छापामारी की गयी.
करीब पांच एकड़ में लगी पोस्ते की खेती को नष्ट कर दिया गया. श्री पांडेय ने बताया कि खेती रैयती व वन भूमि पर की गयी थी. इस मामले में चार लोगों को, राजेश भगत, सीटू भगत, संजय भगत व राजकुमार गंझू सभी ग्राम तुरीसोत को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. थाना प्रभारीने बताया कि प्रखंड में अफीम की खेती करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. गौरतलबहो कि हेरहंज प्रखंड में लगातार अभियान चलाकर पोस्ते की खेती नष्ट की जा रही है.पुलिस की माने तो वहां अब तक करीब 150 एकड़ में लगी इस फसल को नष्ट कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >