कैथोलिक आश्रम परिसर स्थित चर्च में जुटे विश्वासी
चंदवा : स्थानीय कैथोलिक आश्रम परिसर में गुरुवार को संत जॉन मेरी वियान्ने दिवस धूमधाम से मनाया गया. सर्व प्रथम पल्ली पुरोहित फादर मोरिश टोप्पो ने गिरिजाघर में मिस्सा अनुष्ठान कराया.
श्री टोप्पो ने संत मेरी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर नमन किया. फा जोसेफ, फा सिरिल, फा अल्फोंस, फा संजय, फा प्रसाद, फा टोनी, फा रेजी भी अनुष्ठान में शामिल हुए. सामूहिक प्रार्थना के बाद फा मोरिश ने कहा कि संत जॉन मेरी वियान्ने के आदर्श को जीवन में उतारें. उन्होंने समाज में फैली अनैतिकता, अंधविश्वास को दूर करने के लिए अपनी सारी खुशी त्याग दी. उन्होंने बताया कि मानव जाति की सेवा ही जीवन का सार है.
सभी विश्वासियों को उन्होंने आशिष प्रदान किया. फा अल्फोंस व फा सिरील ने संत मेरी को पुरोहितों के लिए प्रेरणास्रोत बताया. उनके बताये मार्ग पर चलने की बात कही. फा संजय व फा प्रसाद ने कहा कि संत मेरी सभी पल्ली पुरोहितों के हृदय में वास करते हैं. फा रेजी व फा टोनी ने कहा कि एक चरवाहे के भेष में संत मेरी ने हमें प्रेरित करने का काम किया. प्रभु यीशु के संदेश को प्रसारित करने की आवश्यकता पर बल दिया. मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न
कैथोलिक आश्रम स्थित चर्च के समीप ख्रीस्त राजा उच्च विद्यालय, ख्रीस्त द किंग इंगलिश मिडियम, रूरल कॉम्यूनिटी ट्रेनिंग कॉलेज के अलावा सिस्टर व पारीस से जुड़े विश्वासियों ने सांस्कृतिक कायर्क्रम प्रस्तुत किया. प्रार्थना, नृत्य, एकांकी समेत कई कायर्क्रम प्रस्तुत किये गये. धन्यवाद ज्ञापन फादर सिरिल कुजूर ने किया.
कार्यक्रम को सफल बनाने में शांति, विनीता, संगीता, अनूप, स्टेफन मिंज, सुमन सुनील सोरेंग समेत शिक्षकों व महिला संघ की फुलजेंसिया बेक, अंजेला सोरेंग, सुनीता कुजूर, अनिता टोप्पो, किरण सुरीन का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
