15 से पहले गारू समेत सात गांव होंगे रोशन

प्रधानमंत्री 15 अगस्त को करेंगे ऑनलाइन उदघाटन गारू : गारू प्रखंड के कई गांवों में आज तक बिजली नहीं पहुंची है. प्रखंड मुख्यालय समेत सात गांव 15 अगस्त से पहले रोशन होंगे. यहां के लोग पहली बार बिजली देख सकेंगे. राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत ये गांव रोशन होंगे. इसका ऑनलाइन उदघाटन 15 अगस्त […]

प्रधानमंत्री 15 अगस्त को करेंगे ऑनलाइन उदघाटन
गारू : गारू प्रखंड के कई गांवों में आज तक बिजली नहीं पहुंची है. प्रखंड मुख्यालय समेत सात गांव 15 अगस्त से पहले रोशन होंगे. यहां के लोग पहली बार बिजली देख सकेंगे. राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत ये गांव रोशन होंगे. इसका ऑनलाइन उदघाटन 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. यह जानकारी पलामू के विद्युत विभाग के जीएम सीएल राय ने दी.
गारू प्रखंड मुख्यालय में विद्युतीकरण की समीक्षा बैठक करते हुए सीएल राय ने कहा कि यह दिन गारू के लिए ऐतिहासिक होगा. गारू में सब स्टेशन बनकर तैयार है. थोड़ी बहुत समस्या है उसे शीघ्र दूर कर लिया जायेगा.
13 अगस्त तक सात गांव (गारू, दलदलिया, लोहरगड़ा, अरमु, धांगरटोला, हेसाग व पुरनीहेसाग) में बिजली जलने लगेगी. राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत प्रखंड के 42 गांव का चयन किया गया है. छह गांव में दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत विद्युतीकरण योजना का काम चल रहा है.
जीएम सीएल राय ने कहा कि बीपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन मिलेगा. इसमें 40 यूनिट तक 1.20 रुपये की दर से भुगतान लाभार्थी करेंगे. मौके पर विभाग के एसी विभास चंद्र पाल, एसडीओ महेंद्र सिंह, गारू बीडीओ देवराम भगत, जेई डीपी सिंह, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मंगल उरांव, राजद अध्यक्ष सूर्यदेव प्रसाद, समाजसेवी बद्री सिंह, ओमप्रकाश कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >