छापेमारी में लकड़ी व साइकिल बरामद

मनिका : मनिका वन क्षेत्र के रांकी पिपरा गांव व ब्रह्मदेवता के पास वन विभाग के एक छापेमारी दल ने 10 हजार रुपये से अधिक मूल्य की लकड़ी जब्त की है इन लकड़ियों में 26 सखुआ के चौखठ एवं छह कांझी लकड़ी के पटरा शामिल हैं. वनों के क्षेत्र पदाधिकारी बन्ने उरांव को मिली गुप्त […]

मनिका : मनिका वन क्षेत्र के रांकी पिपरा गांव व ब्रह्मदेवता के पास वन विभाग के एक छापेमारी दल ने 10 हजार रुपये से अधिक मूल्य की लकड़ी जब्त की है इन लकड़ियों में 26 सखुआ के चौखठ एवं छह कांझी लकड़ी के पटरा शामिल हैं.

वनों के क्षेत्र पदाधिकारी बन्ने उरांव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक छापामारी दल का गठन कर छापामारी की गयी और उक्त लकड़ियों को बरामद किया गया. लकड़ियों को ढोने के इस्तेमाल में लायी जानेवाली साइकिल भी बरामद की गयी है. छापामारी दल में वनपाल नंददेव सिंह आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >