लोक अदालत में 35 वादों का किया गया निबटारा

लातेहार : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित लोक अदालत में कुल 35 वादों का निष्पादन किया गया और 43035 रुपये के राजस्व की वसूली की गयी. मोटर वाहन दावा के एक मामले में लाभुक को 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया. इससे पहले लोक अदालत का […]

लातेहार : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित लोक अदालत में कुल 35 वादों का निष्पादन किया गया और 43035 रुपये के राजस्व की वसूली की गयी. मोटर वाहन दावा के एक मामले में लाभुक को 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया. इससे पहले लोक अदालत का उदघाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार वैश्य ने किया. श्री वैश्य ने लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने प्राधिकार द्वारा दी जाने वाली नि:शुल्क सेवाओं की जानकारी दी. कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश प्रवीण कुमार सिन्हा ने मध्यस्थता के बारे में जानकारी दी. वहीं स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष विनोद प्रसाद सिंह ने स्थायी लोक अदालत के महत्वों को बताया.
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मो तौफिक अहमद ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा दी जाने वाली सुविधों को विस्तार से बताया. कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पीयूष श्रीवास्तव ने किया. लोक अदालत में फौजदारी के सात मामलों में छह का निबटारा किया गया, जबकि दीवानी वाद के एक, उत्पाद अधिनियम से संबंधित एक, धारा 144 व 107 से संबंधित चार, बिजली के नौ, पोस्ट लिटिगेशन के एक, वन विभाग के एक व परिवहन विभाग के 11 मामलों का निष्पादन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >