बरवाडीह : लातेहार पुलिस कप्तान अनूप बिरथरे के निर्देश में सामुदायिक पुलिसिंग अभियान के तहत खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट का गुरुवार को रेलवे फुटबॉल ग्राउंड में उदघाटन किया गया. बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह, बरवाडीह एसडीपीओ मंगल सिंह जमुदा, मुखिया सुनिता टोप्पो ने संयुक्त रूप से किया गया. उदघाटन मैच बालिका वर्ग में हुंटार व पुटुआगढ़ के बीच खेला गया.
मौके पर पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग अभियान के तहत इस तरह के आयोजन से लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा. एसडीपीओ मंगल सिंह ने कहा कि फुटबॉल टूर्नामेंट से समाज में अच्छा माहौल कायम करना पुलिस का उद्देश्य है. इस तरह के आयोजन में समाज के सभी वर्ग के लोगों का समर्थन प्राप्त होता है. मौके पर टूर्नामेंट के आयोजक थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, मैच रेफरी अश्फाक अहमद मुन्ना, उप मुखिया काजमी अनवर उपस्थित थे.
