धर्म बहनों का जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित : फादर टोप्पो

स्थानीय कैथोलिक आश्रम में संत अन्ना पर्व धूमधाम से मना चंदवा : स्थानीय कैथोलिक आश्रम परिसर में मंगलवार को संत अन्ना पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर ख्रीस्त राजा उच्च विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया. फादर मोरिश टोप्पो ने कहा कि संत अन्ना का जीवन दूसरों के लिए समर्पित था. […]

स्थानीय कैथोलिक आश्रम में संत अन्ना पर्व धूमधाम से मना
चंदवा : स्थानीय कैथोलिक आश्रम परिसर में मंगलवार को संत अन्ना पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर ख्रीस्त राजा उच्च विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया. फादर मोरिश टोप्पो ने कहा कि संत अन्ना का जीवन दूसरों के लिए समर्पित था. इसलिए उन्हें संत कहा गया. हमारी धर्म बहनों का जीवन भी दूसरों के लिए समर्पित है. ये अपना सब कुछ त्याग कर नि:स्वार्थ भाव से लोगों की सेवा में लगी रहती है. शिक्षा, स्वास्थ्य आदि क्षेत्र में आज वे दिन-रात लगीं हैं. इससे पूर्व स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत गाये.
सिस्टर एमरेंशीया, सिस्टर ख्रीस्टीना, सिस्टर एमेल्डा सोरेंग, सिस्टर एमेल्डा टोप्पो (सुप्रियर), सिस्टर शालिनी, सिस्टर दिव्या ने कहा कि प्रभु की इच्छा से ही यह सब-कुछ संभव है.
उनका जीवन दूसरों की सेवा के लिए ही है. इसमें उन्हें खुशी मिलती है. इसके बाद ख्रीस्त राजा उच्च विद्यालय व संत अन्ना कान्वेंट के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया. वंदना नाच, दहेज प्रथा पर आधारित नाटक, मैया यशोदा गीत पर नृत्य जैसे बेहतरीन कार्यक्रम पेश किये गये. युवा संघ द्वारा स्वागत गान गाया गया. सिस्टर ख्रीस्टीना ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर शिक्षकों के अलावा स्कूली के विद्यार्थी व अभिभावक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >