मालगाड़ी से युवक के पैर कटे

चंदवा बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड स्थित महुआमिलान रेलवे स्टेशन पर रविवार की दोपहर मालगाड़ी से एक युवक का दोनों पैर कट गया. स्टेशनकर्मियों व आरपीएफ ने युवक को तड़पते देखा और आनन-फानन में निष्ठा फाउंडेशन चंदवा से एंबुलेंस मंगाया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा में उपचार किया गया. इसके बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. महुआमिलान […]

चंदवा बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड स्थित महुआमिलान रेलवे स्टेशन पर रविवार की दोपहर मालगाड़ी से एक युवक का दोनों पैर कट गया. स्टेशनकर्मियों व आरपीएफ ने युवक को तड़पते देखा और आनन-फानन में निष्ठा फाउंडेशन चंदवा से एंबुलेंस मंगाया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा में उपचार किया गया. इसके बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. महुआमिलान आरपीएफ के जवान संजय कुमार ने बताया कि मालगाड़ी से युवक घायल हुआ है. आस-पास के लोगों ने भी युवक को नहीं पहचाना. खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >