हरिहरगंज : मेदिनीनगर-औरंगाबाद मार्ग पर हरिहरगंज थाना क्षेत्र के भगत तेंदुआ स्थित काली मंदिर के समीप टेंपो ने बाइक सवार को धक्का मार दिया. इस घटना में बाइक पर सवार गिद्धि गांव के सोनू कुमार यादव और बिहार के डुमरिया अंबाबार निवासी राजेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती किया गया, जहां गंभीर स्थिति देखते हुए सोनू कुमार को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
हरिहरगंज में सड़क दुर्घटना, दो लोग घायल
हरिहरगंज : मेदिनीनगर-औरंगाबाद मार्ग पर हरिहरगंज थाना क्षेत्र के भगत तेंदुआ स्थित काली मंदिर के समीप टेंपो ने बाइक सवार को धक्का मार दिया. इस घटना में बाइक पर सवार गिद्धि गांव के सोनू कुमार यादव और बिहार के डुमरिया अंबाबार निवासी राजेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को इलाज के लिए […]
