नहीं शुरू हुआ काम, लौटे ग्रामीण

बेतला : बेतला पंचायत सचिवालय का उदघाटन होने के बाद भी ताला लटका है. सोमवार को कई लोग बेतला स्थित पंचायत सचिवालय पहुंचे. लेकिन उन्हें वापस लौटना पड़ा. एक जुलाई को पंचायत सचिवालय का उदघाटन बीडीओ व सीओ की उपस्थिति में प्रमुख सुशीला देवी ने किया था. उस समय पदाधिकारियों के द्वारा यह घोषणा की […]

बेतला : बेतला पंचायत सचिवालय का उदघाटन होने के बाद भी ताला लटका है. सोमवार को कई लोग बेतला स्थित पंचायत सचिवालय पहुंचे. लेकिन उन्हें वापस लौटना पड़ा. एक जुलाई को पंचायत सचिवालय का उदघाटन बीडीओ व सीओ की उपस्थिति में प्रमुख सुशीला देवी ने किया था.
उस समय पदाधिकारियों के द्वारा यह घोषणा की गयी थी कि 11 जुलाई से बेतला पंचायत के सभी काम यहीं से होंगे. लेकिन रोजगार सेवक, प्रज्ञा केंद्र के संचालक आदि कुटमू मोड स्थित पंचायत भवन में बैठ रहे हैं. इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है. लोग कभी बेतला तो कभी कुटमू मोड का चक्कर लगा रहे हैं. बेतला पंचायत के मुखिया संजय सिंह ने कहा कि जल्द ही पंचायत सचिवालय बेतला में काम शुरू होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >