लाखों रुपये लेकर भागी मंगला होम नीड्स

लोगों को जरूरत की चीजें 45 फीसदी डिस्काउंट पर उपलब्ध कराने की बात कही थी चंदवा : लोगों को टीवी, फ्रीज, सोफा समेत अन्य जरूरत की चीजें 45 फीसदी डिस्काउंट पर उपलब्ध कराने का झांसा देकर कंचन नगरी मोहल्ला स्थित मंगला होम नीड्स कंपनी लाखों रुपये लेकर भाग निकली. कंपनी के सभी कर्मी ओड़िशा और […]

लोगों को जरूरत की चीजें 45 फीसदी डिस्काउंट पर उपलब्ध कराने की बात कही थी
चंदवा : लोगों को टीवी, फ्रीज, सोफा समेत अन्य जरूरत की चीजें 45 फीसदी डिस्काउंट पर उपलब्ध कराने का झांसा देकर कंचन नगरी मोहल्ला स्थित मंगला होम नीड्स कंपनी लाखों रुपये लेकर भाग निकली. कंपनी के सभी कर्मी ओड़िशा और तमिलनाडु के रहनेवाले थे.
डिस्काउंट के चक्कर में चंदवावासियों ने यहां पलंग, सोफा, टीवी, फ्रीज समेत अन्य सामान बुक कराना शुरू किया था. इसमें पहले पैसा देकर एक तिथि पर सामान की डिलिवरी देने की बात कही जाती थी. शुक्रवार की शाम पुलिस दुकान पहुंची. दुकानदारी से संबंधित कागजात मांगे.
कागजात नहीं दिखाने पर दुकान में ताला लगा दिया गया. कंपनी के लोगों को चंदवा नहीं छोड़ने का निर्देश दिया गया. इसके बाद शनिवार की सुबह कंपनी के सभी लोग गायब हो गये. लोगों की माने तो चंद दिनों में ही करीब दो-तीन लाख रुपये कंपनी ने जमा कर लिये थे. सामान बुक करानेवाले कभी दुकान तो कभी चंदवा थाना का चक्कर लगा रहे हैं. जानकारी के अनुसार सामान की पहली डिलिवरी रविवार 10 जुलाई को की जानी थी. उससे पहले ही कंपनी के लोग चंपत हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >