चंदवा, हेरहंज व बारियातू में हर्षोल्लास के साथ मनी ईद

चंदवा/हेरहंज/बारियातू : रमजान के 30 रोजे के बाद बुधवार की रात चांद का दीदार हो जाने की खबर से लोग खुश हो उठे. चांद दिखते ही लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी. गुरुवार की सुबह विभिन्न मसजिद, मकतब व ईदगाह में नमाज अता करने के लिए लोग जुटे. अमन-चैन व सलामती के […]

चंदवा/हेरहंज/बारियातू : रमजान के 30 रोजे के बाद बुधवार की रात चांद का दीदार हो जाने की खबर से लोग खुश हो उठे. चांद दिखते ही लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी.
गुरुवार की सुबह विभिन्न मसजिद, मकतब व ईदगाह में नमाज अता करने के लिए लोग जुटे. अमन-चैन व सलामती के लिए नये परिधान में बच्चे, युवा व बुजुर्गों ने दुआ मांगी. मौलानाओं ने मिल्लत का संदेश दिया. इसके पश्चात एक-दूसरे से गले मिल कर मुबारक बाद पेश किया.
चंदवा, हेरहंज व बारियातू में दोपहर बाद से ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में सभी धर्म के लोग शरीक हुए. ईद को लेकर चंदवा शहर समेत इससे सटे तिलैयाटांड़, कामता, हरैया में पूरे दिन चहलकदमी रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >