निर्माण कार्य में तेजी लायें

हाजीपुर रेल जोन के जीएम ने नये टोरी स्टेशन का लिया जायजा, बोले टोरी में एक और कोल लोडिंग प्वाइंट बनेगा चंदवा : पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर रेल जोन के जीएम राजेश मिश्र गुरुवार को बरकाकाना-बरवाडीह रेल खंड स्थित टोरी रेलवे स्टेशन पहुंचे. यहां बन रहे नये टोरी रेलवे स्टेशन भवन का निरीक्षण किया और […]

हाजीपुर रेल जोन के जीएम ने नये टोरी स्टेशन का लिया जायजा, बोले
टोरी में एक और कोल लोडिंग प्वाइंट बनेगा
चंदवा : पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर रेल जोन के जीएम राजेश मिश्र गुरुवार को बरकाकाना-बरवाडीह रेल खंड स्थित टोरी रेलवे स्टेशन पहुंचे. यहां बन रहे नये टोरी रेलवे स्टेशन भवन का निरीक्षण किया और कई दिशा-निर्देश दिये. श्री मिश्र ने निर्माण कार्य की गति बढ़ाने का निर्देश दिया. उन्होंने टोरी में एक और कोल लोडिंग प्वाइंट बनाने की बात कही. यहां से वे टिकट काउंटर पहुंचे.
उन्होंने यूपीएस सिस्टम व डिसप्ले बोर्ड लगाने का निर्देश दिया. श्री मिश्र ने टोरी-शिवपुर रेल लाइन के निर्माण की गति के बाबत जानकारी प्राप्त की. इंजीनियर अमित प्रकाश ने बताया कि अब भी एक बड़े पुल का निर्माण बाकी है.
इससे पहले विशेष ट्रेन से जीएम के अलावा डीआरएम धनबाद मनोज कृष्ण अखौरी, एसडीइएम (कोऑर्डिनेशन) संजय झा, सीएफटीएम नीरज अंबष्ट, एसडीइएन संजय कुमार, एसडीसीएम आशीष कुमार, एसडीइइटीआरडी भारद्वाज चौधरी, एसडीओपी एससी चौधरी, एसडीइइजी टीपी शाह व एसडीएससी एएन झा (आरपीएफ) टोरी रेलवे स्टेशन पहुंचे. यहां स्टेशन प्रबंधक अशोक कुमार व हिंडालको के टोरी अनलोडिंग स्टेशन के इंचार्ज अभिषेक कुमार ने श्री मिश्र का स्वागत किया.
एनएच 99 पर टोरी समपार के समीप आरओबी निर्माण के सवाल पर जीएम श्री मिश्र ने कहा कि यह एनएच डिवीजन का मामला है. लोहरदगा-टोरी रेल लाइन के बाबत कहा कि यह दक्षिण-पूर्व रेलवे का मामला है. इसके बाद रेल अधिकारी बरकाकाना की ओर चले गये. मौके पर एसएम सुभाष मिश्र, आरपीएफ इंस्पेक्टर रामेश्वर मांझी, चंदवा थाना एसआइ आरएन सिंह व आरपीएफ के जवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >