चेतर के पास मालगाड़ी के इंजन में लगी आग

चंदवा : बरकाकाना-बरवाडीह रेल खंड स्थित चेतर रेलवे स्टेशन के समीप एक मालगाड़ी के इंजन नं. 13079 में गुरुवार की शाम भयंकर आग लग गयी. चालक ने इसकी जानकारी टोरी स्टेशन प्रबंधक अशोक कुमार को दी. श्री कुमार ने इसकी सूचना रेल अधिकारी को दे दी है. तत्काल दमकल की टीम बुलायी गयी. करीब एक […]

चंदवा : बरकाकाना-बरवाडीह रेल खंड स्थित चेतर रेलवे स्टेशन के समीप एक मालगाड़ी के इंजन नं. 13079 में गुरुवार की शाम भयंकर आग लग गयी. चालक ने इसकी जानकारी टोरी स्टेशन प्रबंधक अशोक कुमार को दी. श्री कुमार ने इसकी सूचना रेल अधिकारी को दे दी है. तत्काल दमकल की टीम बुलायी गयी. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. खबर लिखे जाने तक दोनों लाइन पर रेल यातायात ठप था.
उक्त मालगाड़ी बरवाडीह रेलवे स्टेशन से टोरी आ रही थी. यहां इसे बॉक्साइट लोड कर अन्यत्र जाना था.आग लगने के कारण पता नहीं चल पाया है. प्रबंधक अशोक कुमार समेत पीडब्ल्यूआइ अजय राय, चंदवा थाना के एसआइ आरएन सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर रामेश्वर मांझी, प्रकाश मिंज, सब इंस्पेक्टर निरंजन कुमार, विनोद सिंह, आरक्षी सुधीर कुल्लू, सुशील कुमार, राजेश कुमार घटनास्थल पहुंचे. आग बुझाने में मदद की. मालगाड़ी में दो इंजन लगे थे. समय रहते अगर आग पर काबू न पाया जाता तो दूसरे इंजन में आग लग सकती थी.
ग्रामीणों ने रुकवायी मालगाड़ी
मालगाड़ी बरवाडीह स्टेशन की ओर से आ रही थी. चेतर रेलवे स्टेशन से करीब 50 मीटर पहले ट्रैक पर काम कर रहे मजदूरों ने इंजन में आग की लपटें उठती देखी. प्रत्यक्षदर्शी भुवनेश्वर सिंह ने बताया कि रेल इंजन धू-धू कर जल रहा था. इसकी सूचना इंजन में बैठे चालक एसके शर्मा तथा एके सावत को नहीं थी.
ग्रामीणों ने शोर मचाकर चालकों का ध्यान अपनी ओर खींचा. तब जाकर रेलगाड़ी रोकी गयी. आसपास के ग्रामीणों समेत मजदूरों ने डब्बे से पानी भर-भर कर इंजन पर डालना शुरू किया. अधिकारियों की मानें तो करीब 75 फीसदी इंजन जल गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >