बरवाडीह में जल्द खुलेगा केंद्रीय विद्यालय : जीएम

इसीआरकेयू का प्रतिनिधिमंडल जीएम से िमला बरवाडीह : धनबाद रेल मंडल के बरवाडीह रेल डिपो परिसर में जल्द केंद्रीय विद्यालय खोला जायेगा. यह आश्वासन हाजीपुर रेलवे जीएम राजीव मिश्रा ने बरवाडीह रेलवे डिपो निरीक्षण के दौरान इसीआरकेयू के केंद्रीय सहायक महामंत्री संतोष तिवारी, शाखा सचिव एसएस यादव व प्रवक्ता अजय कुमार पांडेय को दिया. इससे […]

इसीआरकेयू का प्रतिनिधिमंडल जीएम से िमला
बरवाडीह : धनबाद रेल मंडल के बरवाडीह रेल डिपो परिसर में जल्द केंद्रीय विद्यालय खोला जायेगा. यह आश्वासन हाजीपुर रेलवे जीएम राजीव मिश्रा ने बरवाडीह रेलवे डिपो निरीक्षण के दौरान इसीआरकेयू के केंद्रीय सहायक महामंत्री संतोष तिवारी, शाखा सचिव एसएस यादव व प्रवक्ता अजय कुमार पांडेय को दिया.
इससे पूर्व इसीआरकेयू प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय नहीं रहने के कारण यहां के रेल कर्मचारियों के आश्रितों को डालटनगंज या दूसरी जगह पढ़ाई के लिए भेजना पड़ता है. संगठन की मांग पर जीएम ने डीआरएम मनोज अखौरी को बरवाडीह रेलवे परिसर में पांच एकड़ जमीन पर प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश दिया.
इसीआरकेयू ने इसके अलावा रेलवे में स्वच्छ पानी आपूर्ति करने, रेलवे र्क्वाटर की समस्या, एयरटेल नेटवर्क सुधारने समेत अन्य समस्याओं को रखा. ऑल इंडिया कैरेज एवं बैगन स्टाफ काउंसिल के शाखा सचिव एके शर्मा, प्रशांत कुमार, विनय कुमार,धनंजय कुमार ने रेलवे क्षेत्र में एटीएम लगाने, आरओएच शेड में कैंटीन खोलने, रेलवे आवास का निर्माण करने की मांग की है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >