बालूमाथ : बालूमाथ अस्पताल के समीप गुरुवार को वज्रपात से छह राहगीर घायल हो गये. घायलावस्था में आस पास के ग्रामीणों ने सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.
चिकित्सक डॉ अशोक उड़िया, डॉ एजी लकड़ा ने इलाज किया. इसके बाद ग्राम सेरेगाड़ा निवासी सबिना खातून (55), उसके बेटे मो मोइन (25) व बेटी आसिया परवीन (10) को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. वहीं सेरेगाड़ा निवासी सुनीता देवी, साजमा परवीन, ग्राम बसिया निवासी राजदेव गंझु का इलाज बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मो मोइन अपने मोबाइल में नेट चला रहा था. इसी बीच वज्रपात होने से मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया और उपरोक्त सभी लोग घायल हो गये.
