हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार

चंदवा . एसपी अनूप बिरथरे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की दोपहर चंदवा पुलिस ने नेताजी सुभाष चौक के समीप से दो लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इनमें दिलकश रौशन पिता हिदायतुल्ला अंसारी (डंडीला, रेहला) तथा सद्दाम आलम पिता नजीबुल आलम (बिशुनपुरा, गढ़वा) शामिल हैं. पुलिस निरीक्षक सह थाना […]

चंदवा . एसपी अनूप बिरथरे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की दोपहर चंदवा पुलिस ने नेताजी सुभाष चौक के समीप से दो लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इनमें दिलकश रौशन पिता हिदायतुल्ला अंसारी (डंडीला, रेहला) तथा सद्दाम आलम पिता नजीबुल आलम (बिशुनपुरा, गढ़वा) शामिल हैं. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी कमलेश्वर पांडेय ने बताया कि इनके बैग से 12 बोर का एक देसी कट्टा बरामद किया गया. ये किसी घटना को अंजाम देने वाले थे. दोनों को लातेहार कारा भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >