सरस्वती विद्या मंदिर का टॉपर बना रिशु कुमार

लातेहार : शहर के धर्मपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के रिशु कुमार जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में 438 अंक लाकर विद्यालय टॉपर रहा. प्राचार्य उमेश नारायण सिंह ने बताया कि मैट्रिक की परीक्षा में कुल 109 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 104 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी एवं पांच विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से सफल हुए […]

लातेहार : शहर के धर्मपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के रिशु कुमार जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में 438 अंक लाकर विद्यालय टॉपर रहा. प्राचार्य उमेश नारायण सिंह ने बताया कि मैट्रिक की परीक्षा में कुल 109 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 104 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी एवं पांच विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से सफल हुए हैं.
437 अंक लाकर पलक मिश्र व खुशी कुमारी सेकेंड टॉपर रही. तृतीय स्थान पर रही जया बला एवं मानसी सिन्हा को 435 अंक मिले. इसके अलावा रेखा कुमारी एवं ज्योती रानी को 434 अंक, पूर्णिमा सेन को 433 अंक, लक्ष्मी रानी को 432, विवेक कुमार तिवारी एवं प्रभात कुमार गुप्ता को 429, अनुष कुमार तिवारी को 428, श्रेष्ठ तेजस्वी को 424, रामबाबू गुप्ता को 415 अंक मिले हैं. पिछले वर्ष के अपेक्षा विद्यालय का इस वर्ष का रिजल्ट अच्छा रहा. विद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार ठाकुर, सचिव रंजन प्रसाद, कोषाध्यक्ष सितेश कुमार, शिक्षक ओमकार नाथ सहाय, ब्रजेश कुमार सिंह, सुरेश ठाकुर, रितेश कुमार गुप्ता, अभिनय कुंभकार, राधेश्याम मिश्र, माधुरी सिंह ने उज्जवल भविष्य की कामना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >