उग्रवादियों ने रेल निर्माण में लगे लोगों से मारपीट की

परचा छोड़ कर काम बंद करने की धमकी दी चंदवा : चंदवा थना क्षेत्र के चतरो ग्राम में टोरी-शिवपुर रेल निर्माण कार्य में लगी कंपनी के लोगों के साथ बुधवार की रात बंदूकधारियों ने मारपीट की. उग्रवादियों ने धमकी भरा एक परचा भी छोड़ है. परचा में बंदूकधारियों ने अपने को एसजेएमएम का सदस्य बताते […]

परचा छोड़ कर काम बंद करने की धमकी दी
चंदवा : चंदवा थना क्षेत्र के चतरो ग्राम में टोरी-शिवपुर रेल निर्माण कार्य में लगी कंपनी के लोगों के साथ बुधवार की रात बंदूकधारियों ने मारपीट की. उग्रवादियों ने धमकी भरा एक परचा भी छोड़ है.
परचा में बंदूकधारियों ने अपने को एसजेएमएम का सदस्य बताते हुए संगठन से बात करने की हिदायत दी है. बात नहीं करने तक काम बंद करने की बात कही गयी है. ज्ञात हो कि 17 मई को भी रेल निर्माण कार्य में लगे वोल्वो के चालक व उपचालक के साथ मार-पीट की गयी थी. सूचक के अभाव में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी. पुलिस मामले की छान बीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >