पांच अधिकारियों का वेतन रोका

कार्रवाई. राजस्व संग्रहण की बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी, तो उपायुक्त ने लातेहार : उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण की एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला माप-तौल पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी महुआडांड़ व गारु के बैठक में भाग नहीं लेने पर उपायुक्त […]

कार्रवाई. राजस्व संग्रहण की बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी, तो उपायुक्त ने
लातेहार : उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण की एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला माप-तौल पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी महुआडांड़ व गारु के बैठक में भाग नहीं लेने पर उपायुक्त श्री शुक्ला ने उनका वेतन स्थगित करते हुए स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया.
उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण कार्य से जुड़े सभी विभागों के पदाधिकारियों को राजस्व संग्रहण में तेजी लाने एवं लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया. उन्होंने निर्धारित समय पर कार्य संपन्न करने का निर्देश दिया. उन्होंने सरकार का राजस्व अधिक से अधिक प्राप्त वसूलने के साथ ही उपभोक्ता अधिकारों का भी ख्याल रखने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >