पाइप लीक, भर गये खेत, लोगों के हलक सूखे

लातेहार : एक ओर शहर में पीने के पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है, वहीं दूसरी ओर शहर के धर्मपुर मुहल्ले में विगत दो वर्षों से रोज हजारों लीटर पानी बरबाद हो रहा है. इस बारिश में जहां तालाब व नदियां सूख जा रही हैं, धर्मपुर मुहल्ले में बरबाद हो रहे पानी से खेत […]

लातेहार : एक ओर शहर में पीने के पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है, वहीं दूसरी ओर शहर के धर्मपुर मुहल्ले में विगत दो वर्षों से रोज हजारों लीटर पानी बरबाद हो रहा है. इस बारिश में जहां तालाब व नदियां सूख जा रही हैं, धर्मपुर मुहल्ले में बरबाद हो रहे पानी से खेत भरे पड़े हैं. इसकी सुधी लेने वाला कोई नहीं है. मुहल्लावासियों ने बताया कि इसकी सूचना कई बार विभाग को दी गयी है, लेकिन अभी तक इसका कोई हल नहीं निकाला जा सका है.
शीघ्र दुरुस्त किया जायेगा: इइ: पेजयल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार ने बताया कि दो साल से यह समस्या है. इसे दुरुस्त करने का कई बार प्रयास किया गया, लेकिन स्थायी रूप से दुरुस्त नहीं हो सका. जहां से पानी का लीकेज है, वहां पाइप लाइन का ज्वाइंट है.
दोनों पाइप सही तरीके से ज्वाइंट नहीं हुआ है. पाइप की ज्वाइंट थोड़ा ऊपर-नीचे है. जब सप्लाई चालू की जाती है तो प्रेशर से पानी पाइप लाइन के जरिये धर्मपुर मुहल्ले में चला जाता है. सप्लाई बंद होने पर पानी ज्वाइंट से रीसते रहता है. यहां पर एनआर वल्ब लगाया जाना है, जिसका ऑर्डर कोलकाता में दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >