लंबे समय से अनुपस्थित विद्यार्थियों का नाम कटेगा

लातेहार : केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक नामित अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण की अध्यक्षता में विद्यालय परिसर में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि वैसे छात्र जो लंबे समय से विद्यालय में अनुपस्थित हैं, उन्हें तीन बार नोटिस दिया जायेगा. बावजूद इसके वे अपनी कक्षाओं में योगदान नहीं करते, तो उनका […]

लातेहार : केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक नामित अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण की अध्यक्षता में विद्यालय परिसर में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि वैसे छात्र जो लंबे समय से विद्यालय में अनुपस्थित हैं, उन्हें तीन बार नोटिस दिया जायेगा.
बावजूद इसके वे अपनी कक्षाओं में योगदान नहीं करते, तो उनका नाम कक्षा से हटाने के लिए क्षेत्रीय कार्यालय से पत्राचार किया जायेगा. प्राचार्या डॉ एजे बाड़ा ने बताया कि ऐसे छात्र सिर्फ सीट पर कब्जा जमाये हुए हैं. उनका नाम हटा कर नये छात्रों का नामांकन लिया जायेगा. दो वर्ष से पांच, एक वर्ष से नौ एवं छह महीने से 14 छात्र विद्यालय में अपनी कक्षाओं से अनुपस्थित हैं.
बैठक में कक्षा छह व सात में रिक्त पड़ी सीटों पर छात्रों का नामांकन करने के लिए भी विचार विमर्श किया गया. कक्षा छह में चार व कक्षा सात में तीन सीट रिक्त है.
बैठक में एनएच 75 से विद्यालय तक पहुंचने वाले पथ के जर्जर होने पर चिंता जतायी गयी और सड़क की मरम्मत कराने के लिए उपायुक्त, सांसद व विधायक से पत्राचार करने का निर्णय लिया गया. विभिन्न कक्षाओं के लिए नये फर्नीचर क्रय करने का निर्णय लिया गया. संगीत शिक्षिका स्वाति सुलभ ने बताया कि विद्यालय में पहले से उपलब्ध संगीत उपकरण बेकार हो गये हैं.
इस पर समिति ने नया संगीत उपकरण खरीदने का प्रस्ताव पारित किया. बैठक में विद्यालय परिसर में अवस्थित खेल प्रांगण को समतल कराने एवं गार्डेन विकसित करने के प्रस्ताव को भी पारित किया. मौके पर समिति के सदस्य सह गांधी इंटर कालेज के प्राचार्य डॉ हरि प्रसाद, जेएनवी प्राचार्य वीके मंडल, स्वर संगम के आशीष टैगोर, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नीलमणी, शिक्षक वीके सिन्हा, अभिभावक सदस्य विनोदिनी तिर्की एवं गगन कुमार चौधरी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >