श्री राम के आदर्शों को अपनायें

बालूमाथ : लातेहार डीडीसी शकील जब्बार ने कहा कि श्री राम के आदर्शों पर हम सभी को चलना चाहिए. उनके आदर्शों को अपनाने की जरूरत है. वह रामनवमी पूजा समिति द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बालूमाथ की धरती से झारखंड के लोगों को सीख […]

बालूमाथ : लातेहार डीडीसी शकील जब्बार ने कहा कि श्री राम के आदर्शों पर हम सभी को चलना चाहिए. उनके आदर्शों को अपनाने की जरूरत है. वह रामनवमी पूजा समिति द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बालूमाथ की धरती से झारखंड के लोगों को सीख लेने की जरूरत है. यहां रामभक्तों द्वारा एक विशाल शोभा यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से निकाली गई.
लातेहार एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि यहां सभी समुदाय के लोग मिलकर हर त्योहार को मनाते हैं.वहीं मंच पर भू-अर्जन पदाधिकारी संजय कुमार, सीओ धीरज कुमार ठाकुर, बालूमाथ बीडीओ अर्जुन राम, बारियातु बीडीओ आफताब आलम, पुलिस इंस्पेक्टर संजीव कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी अजय कुमार, समाजसेवी मोतिउर्रहमान, बिहारी प्रसाद यादव, हाजी मो इस्लाम, मो जुबैर, अरविंद भगत, रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहु , रामदर्शन तिवारी, रामनाथ सिंह, भुनेश्वर साव भी उपस्थित थे.
रात दो बजे तक चली शोभायात्रा शुक्रवार को संध्या सात बजे से विभिन्न टोलियों पर राम भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. रात्रि लगभग दो बजे तक शोभा यात्रा चली और अस्त्र चालन हुआ.
महावीर मंदिर बालूमाथ को शानदार झांकी, साउंड एवं बेहतर कला बाजी के लिए चयन समिति द्वारा प्रथम पुरस्कार दिया गया. हरिजन मोहल्ला को झांकी के लिए द्वितीय पुरस्कार और टमटमटोला को विशाल शोभा यात्रा के लिए तृतीय पुरस्कार देकर डीडीसी व एसडीपीओ ने सम्मानित किया. वहीं बड़का बालूमाथ, कृष्णापुरी, बेलवाडीह, नगड़ा, चेताग, मुरपा मोड़, चेटुआग की टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >