कुआं में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

बारियातू : अमरवाडीह पंचायत के रहेया गांव स्थित उपरकुरहा बाभने टांड़ के पास कुआं में गुरुवार को एक युवक का शव देखा गया. कुआं दुलार चंद गंझु का है. गांव की महिलाएं कपड़ा धोने के लिए भदरी तालाब जा रही थीं. इसी क्रम में महिलाओं ने कुएं में युवक का शव देखा. इसकी सूचना थाना […]

बारियातू : अमरवाडीह पंचायत के रहेया गांव स्थित उपरकुरहा बाभने टांड़ के पास कुआं में गुरुवार को एक युवक का शव देखा गया. कुआं दुलार चंद गंझु का है. गांव की महिलाएं कपड़ा धोने के लिए भदरी तालाब जा रही थीं. इसी क्रम में महिलाओं ने कुएं में युवक का शव देखा.
इसकी सूचना थाना व अमरवाडीह पंचायत के मुखिया राजेंद्र उरांव को दी गयी. खबर लिखे जाने तक शव को कुएं से बाहर नहीं निकाला जा सका था. इस कारण शव की शिनाख्त नहीं हो सकी. युवक सफेद गंजी, ब्लू जींस व स्पोर्ट्स जूता पहने हुए था. उसके दोनों हाथ पीछे की ओर बंधे हुए थे. इससे आशंका है कि युवक की हत्या कर लाश कुएं में फेंक दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >