बाबा साहब के आदर्श को आत्मसात करें

चंदवा : स्थानीय प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में बाबा साहब की 125 वीं जयंती मनायी गयी. बीडीओ देवानंद राम ने कहा कि बाबा साहब के आदर्श को आत्मसात करने की जरूरत है. उनके विचार और आदर्श वर्तमान परिवेश में अति प्रासंगिक हैं. उप प्रमुख फिरोज अहमद ने कहा कि डॉ अांबेडकर समुदाय विशेष के […]

चंदवा : स्थानीय प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में बाबा साहब की 125 वीं जयंती मनायी गयी. बीडीओ देवानंद राम ने कहा कि बाबा साहब के आदर्श को आत्मसात करने की जरूरत है. उनके विचार और आदर्श वर्तमान परिवेश में अति प्रासंगिक हैं. उप प्रमुख फिरोज अहमद ने कहा कि डॉ अांबेडकर समुदाय विशेष के नेता नहीं थे. विधायक प्रतिनिधि विजय दुबे ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान बनाकर राष्ट्र के निर्माण में योगदान दिया है.
वे गरीबों के मशीहा थे. मौके पर मुखिया सरस्वती देवी, पुष्पा देवी, संगीता लकड़ा, राजेंद्र यादव, दिलीप कुमार साहू, गौरव दुबे, निखिल गुप्ता समेत कई लोग मौजूद थे. इसके अलावा कई स्वयं सेवी संगठनों व निजी विद्यालयों में जयंती समारोह आयोजित कर बाबा साहब के योगदान को याद किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >