बारियातू : प्रखंड निवासी विशुनदेव प्रसाद के पुत्र रितेश कुमार उर्फ टिंकु (30) की मौत मंगलवार की रात रिम्स रांची में हो गयी. बताते चले कि बुधवार छह अप्रैल को टिंकु दोस्तों के साथ लवालौंग, चतरा से एक बारात में शामिल होकर लौट रहा था. इसी क्रम में एनएच 99 पर बगरा मोड़ स्थित सेरेनदाग पंचायत सचिवालय के समीप कार असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.
कार में पांच लोग सवार थे. इसमें रितेश कुमार को गंभीर चोट आयी थी. रिम्स रांची में उसका इलाज किया जा रहा था. मंगलवार की रात उसका देहांत हो गया. रितेश का पांच वर्षीय पुत्र मीठू व एक वर्षीय पुत्री मिठ्ठी है. विशुनदेव प्रसाद का रितेश इकलौता पुत्र था. बारियातू स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया.
