गारू : रामनवमी और सरहुल जुलूस के दौरान गड़बड़ी फैलानेवाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. यह बात गारू थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान किसी तरह का उपद्रव व गड़बड़ी फैलानेवालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जायेगा. पूर्व प्रमुख मंगल उरांव ने भी सभी से शांतिपूर्ण रूप से पर्व मनाने की अपील की. इस अवसर पर रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अमरेश कुमार, जिप सदस्य सुखदेव उरांव, मुखिया शिवशंकर सिंह, पंसस बालेश्वर सिंह, असगर अंसारी, सबिना तेलरा, सुरेश्वर सिंह समेत अन्य शामिल थे.
बरवाडीह में शांति समिति की बैठक आज
बरवाडीह. प्रखंड में रामनवमी पर्व शांति पूवर्क तरीके से मनाने के लिए रविवार को थाना परिसर में प्रखंड शांति समिति की बैठक होगी. थाना प्रभारी विश्वनाथ सिंह ने बताया कि बैठक में शांति समिति के सभी सदस्यों, मुखिया, प्रमुख, उप प्रमुख समेत कई लोगों को आमंत्रित किया है.
