तीन सड़क लुटेरे गिरफ्तार, भेजे गये जेल

चंदवा : एसपी अनूप बिरथरे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चंदवा पुलिस ने तीन सड़क लुटेरों को मंगलवार की शाम धर दबोचा. इनमें रंजीत सिंह ग्राम पिपराकला थाना पांकी, बसंत सिंह ग्राम नौडीहा थाना मनातू और राजू राम रवि उर्फ रजुआ ग्राम पोखरी खुर्द थाना बरवाडीह शामिल हैं. तीनों चंदवा-सेरक-तरहसी पथ में 26 […]

चंदवा : एसपी अनूप बिरथरे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चंदवा पुलिस ने तीन सड़क लुटेरों को मंगलवार की शाम धर दबोचा. इनमें रंजीत सिंह ग्राम पिपराकला थाना पांकी, बसंत सिंह ग्राम नौडीहा थाना मनातू और राजू राम रवि उर्फ रजुआ ग्राम पोखरी खुर्द थाना बरवाडीह शामिल हैं.
तीनों चंदवा-सेरक-तरहसी पथ में 26 फरवरी 2016 को हुई लूटपाट के आरोपी हैं. पुलिस ने इनके पास से छह मोबाइल सेट, दो बाइक (जेएच01एच-4140) व (जेएच14बी-3684), दो देशी कट्टा, .315 बोर की चार जिंदा गोली बरामद की है. बुधवार को एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया कि लूट की घटना में पांच से ज्यादा लोग शामिल थे. घटना का मास्टर माइंड हेरहंज निवासी मनीष यादव है. जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होगी.
पूर्व में भी जेल जा चुके है रंजीत व राजू : एसडीपीओ श्री सिंह ने बताया कि रंजीत व राजू पूर्व भी कई कांड में जेल जा चुके हैं. रंजीत 2012-13 में हत्या के मामले में जेल जा चुका है. आर्म्स एक्ट में वह गिरिडीह जेल में भी बंद था. वहीं राजू आर्म्स एक्ट व सड़क लूट मामले में जेल जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >