गारू (लातेहार) : पलामू व्याघ्र परियोजना के अंतर्गत बारेसाढ़ रेंज के कई जंगलों में दो दिनों से भीषण आग लगी है. इससे वन संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है़ बारेसाढ़ जंगल के ललमटिया, रामसेली, सुग्गाबांध, बैर डिपो-टेनो में रविवार से ही भीषण आग लगी है़ दो दिनों से आग लगने के कारण तीन-चार सौ एकड़ […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
गारू (लातेहार) : पलामू व्याघ्र परियोजना के अंतर्गत बारेसाढ़ रेंज के कई जंगलों में दो दिनों से भीषण आग लगी है. इससे वन संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है़
बारेसाढ़ जंगल के ललमटिया, रामसेली, सुग्गाबांध, बैर डिपो-टेनो में रविवार से ही भीषण आग लगी है़ दो दिनों से आग लगने के कारण तीन-चार सौ एकड़ जमीन में लगे छोटे-छोटे पौधे जल कर राख हो गये.