मनिका में सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत, मुआवजा को लेकर एनएच 75 जाम किया
मनिका : थाना क्षेत्र के एनएच 75 स्थित बुढ़ाखैर गांव में शुक्रवार की रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से झमन सिंह (45) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इसके बाद लोगों ने एनएच 75 को जाम कर दिया. मौके पर पहुंचे प्रशिक्षु आइएस मो फैज अहमद, बीडीओ शंकराचार्य समद, सीओ कमल किशोर सिंह व थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खान ने लोगों को शांत कराया.
इसके बाद शनिवार को विधायक हरिकृष्ण सिंह, जिप सदस्य सनपतिया देवी व महेंश सिंह झमन सिंह के घर गये तथा मृतक के परिजनों को संतावना दी. विधायक श्री सिंह ने कहा कि आश्रित परिवार की हर संभव मदद की जायेगी. इस मौके पर लोगों ने सात हजार रुपये की सहायता राशि मृतक के परिजन को दी.
