पानी की तालाश में बरवाडीह रेलवे क्वार्टर पहुंचा हिरन

बरवाडीह : बरवाडीह के जंगल में पानी कम होने व महुआ चुनने वालों द्वारा जंगल में आग लगाये जाने से जंगली जानवर इधर–उधर भटकने लगे हैं. गुरुवार को बेतला के जंगल से एक हिरन पानी की तलाश में भटकते हुए बरवाडीह रेलवे क्वॉटर पहुंच गया. सुबह 7:30 बजे हिरन रेलकर्मी उमेश कुमार के क्वाटर में […]

बरवाडीह : बरवाडीह के जंगल में पानी कम होने व महुआ चुनने वालों द्वारा जंगल में आग लगाये जाने से जंगली जानवर इधर–उधर भटकने लगे हैं. गुरुवार को बेतला के जंगल से एक हिरन पानी की तलाश में भटकते हुए बरवाडीह रेलवे क्वॉटर पहुंच गया. सुबह 7:30 बजे हिरन रेलकर्मी उमेश कुमार के क्वाटर में घुस गया.
इसके बाद ग्रामीणों ने हिरन को क्वार्टर के बरामदे में बंद कर बरवाडीह वन विभाग को इसकी सूचना दी. वन पाल मणि प्रसाद यादव पहुंचे. इसके वन पाल ने बेतला व बरवाडीह से वनकर्मियों को बुलाया और काफी मशक्कत के बाद 9:30 बजे हिरन को बांध कर बेतला जंगल ले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >