आंदोलन. जिले की 918 सेविकाएं और 843 सहायिकाएं हड़ताल पर
लातेहार : झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्क्स यूनियन, रांची के आह्वन पर लातेहार जिले की 918 सेविका एवं 843 सहायिका 10 मार्च से सामूहिक हड़ताल पर हैं. इससे जिले के 962 आंगनबाड़ी केंद्रों में ताला लटक गया है. केंद्रों के नहीं खुलने से जिले भर में बच्चों के लिए सरकार द्वारा चलाया जा रहा पोषाहार वितरण कार्यक्रम प्रभावित हो रहा है. बच्चे प्रति दिन केंद्र जाते हैं, लेकिन बंद पा कर निराश लौट जा रहे हैं.
