सीआरपीएफ ने बांटी पठन-पाठन सामग्री

महुआडांड़ (लातेहार) : बारेसाढ़ थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित गांव कुजरूम में 218 बटालियन सीआरपीएफ एवं रांची सीआरपीएफ के सौजन्य से सिविक एक्शन प्लान के तहत खेलकूद की सामग्री, कंबल, स्वेटर एवं पठन-पाठन की सामग्री का वितरण ग्रामीणों के बीच किया गया. वितरण के उपरांत 218 बटालियन के कमांडेंट बीपी सिंह ने कहा कि […]

महुआडांड़ (लातेहार) : बारेसाढ़ थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित गांव कुजरूम में 218 बटालियन सीआरपीएफ एवं रांची सीआरपीएफ के सौजन्य से सिविक एक्शन प्लान के तहत खेलकूद की सामग्री, कंबल, स्वेटर एवं पठन-पाठन की सामग्री का वितरण ग्रामीणों के बीच किया गया.
वितरण के उपरांत 218 बटालियन के कमांडेंट बीपी सिंह ने कहा कि अशिक्षा, विकास का न होना, सरकारी योजनाअों का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पाना, इन कारणों से नक्सली पैदा हो रहे हैं. मौके पर 218 बटालियन के विशाल सिंह, सहायक कमांडेंट पुरुषोत्तम कुमार, जीएस भंडारी, सुभाष कुमार, जिला शिक्षा बल के अधिकारी व काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >