संत जेवियर्स कॉलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू करने का निर्णय

संत जेवियर्स कॉलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू करने का निर्णय

महुआडांड़़ महुआडांड़ प्रखंड स्थित संत जेवियर्स महाविद्यालय परिसर में शासी निकाय की महत्वपूर्ण बैठक हुई. स्वायत्तता मिलने के बाद आयोजित इस पहली बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक अजय राज खलखो और एनपीयू प्रतिनिधि डॉ सुरेश साहू विशेष रूप से उपस्थित थे. बैठक की शुरुआत प्राचार्य डॉ फादर एमके जोश ने त्रैमासिक रिपोर्ट की प्रस्तुति से की, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया. इन विषयों में होगी स्नातकोत्तर की पढ़ाई : संस्थान की प्रगति पर चर्चा करते हुए बैठक में अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, इतिहास और भूगोल विषयों में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम शुरू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया. इसके साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक के चौथे वर्ष के संचालन पर भी सहमति बनी. उपनिदेशक श्री खलखो ने कॉलेज की सराहना करते हुए कहा कि ””””नैक”””” से ए ग्रेड पाकर इस संस्थान ने पूरे झारखंड का मान बढ़ाया है. बजट पारित और जैव विविधता पुस्तक की सराहना : बैठक के दौरान सत्र 2026-27 के लिए महाविद्यालय का बजट पारित किया गया. साथ ही बोर्ड ऑफ स्टडीज के प्रस्तावों, परीक्षा आचार संहिता और मूल्यांकन प्रणाली को भी मंजूरी दी गयी. परिसर में तैयार जैव विविधता पुस्तक की भी सराहना की गयी, जिसमें 309 पौधों का वैज्ञानिक विवरण संकलित है. मौके पर डॉ फादर विंसेंट हंसदा, डॉ फादर प्रदीप कुजूर सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >