बरवाडीह : प्रखंड के छिपादोहर थाना क्षेत्र की लात पंचायत में आपसी विवाद में युवक को टांगी से मारकर घायल कर दिया गया. लात पंचायत में गांव के उदय नाथ सिंह ने विजय प्रसाद को घायल कर दिया. आसपास के लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया. घायल विजय प्रसाद का छिपादोहर में इलाज […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
बरवाडीह : प्रखंड के छिपादोहर थाना क्षेत्र की लात पंचायत में आपसी विवाद में युवक को टांगी से मारकर घायल कर दिया गया. लात पंचायत में गांव के उदय नाथ सिंह ने विजय प्रसाद को घायल कर दिया.
आसपास के लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया. घायल विजय प्रसाद का छिपादोहर में इलाज किया गया है. इसके बाद विजय प्रसाद ने छिपादोहर थाना पुलिस से मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की.