पोलियो को मिटाने में सहभागी बनें

पल्स पोलियो अभियान का हुआ आगाज, विधायक प्रतिनिधि ने कहा चंदवा : स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा में रविवार को पोलियो अभियान की शुरुआत प्रमुख नवाहिर उरांव, उप प्रमुख फिरोह अहमद, विधायक प्रतिनिधि विजय दुबे व प्रभारी डा नंद कुमार पांडेय ने की. अतिथियों ने कहा कि पोलियो समाज के लिए अभिशाप है. इसे जड़ […]

पल्स पोलियो अभियान का हुआ आगाज, विधायक प्रतिनिधि ने कहा
चंदवा : स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा में रविवार को पोलियो अभियान की शुरुआत प्रमुख नवाहिर उरांव, उप प्रमुख फिरोह अहमद, विधायक प्रतिनिधि विजय दुबे व प्रभारी डा नंद कुमार पांडेय ने की.
अतिथियों ने कहा कि पोलियो समाज के लिए अभिशाप है. इसे जड़ से मिटाने के लिए सभी सहभागी बनें. यह अभियान तीन दिन तक चलेगा. 19891 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है. इस कड़ी में घर-घर जाकर भी दवा पिलायी जायेगी. मौके पर डॉ नीलिमा, डॉ पूनम, मीरा केसरी के अलावा एएनएम व ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >