श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर का 32 वां वार्षिकोत्सव कलश यात्रा के साथ शुरू

श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर का 32 वां वार्षिकोत्सव कलश यात्रा के साथ शुरू

लातेहार ़ श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के 32 वें वार्षिकोत्सव का तीन दिवसीय कार्यक्रम बुधवार को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया. कलश यात्रा मंदिर परिसर से सुबह नौ बजे निकाली गयी. मौके पर बतौर मुख्य यजमान संतोष कुमार (पिंटू) सपत्नीक और बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम मौजूद थे. पंडित त्रिभुवन पांडेय व रामेश्वर पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण किया. कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर शहर का भ्रमण करने के बाद चटनाही स्थित औरंगा नदी पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में जल भरा गया. इसके बाद कलश यात्रा पुन: मंदिर परिसर पहुंची. कलश यात्रा में मां दुर्गा की प्रतीकात्मक प्रतिमा बनायी गयी थी. कल होगा भंडारा व भगवती जागरण : 30 जनवरी की अपराह्न 12 बजे नौ कन्या पूजन होगा. इसके बाद भंडारा का शुभारंभ किया जायेगा. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर समिति द्वारा 10 से 12 हजार श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की जा रही है. भंडारा अपराह्न 4:30 बजे तक चलेगा. इसके बाद समिति द्वारा संध्या सात बजे महाआरती की जायेगी. रात्रि आठ बजे से नव दुर्गा जागरण मंडली, झारखंड द्वारा मंदिर परिसर में भगवती जागरण किया जायेगा. तारा रानी की कथा के साथ जागरण का समापन होगा. कलश यात्रा के दौरान शहर के अमवाटीकर मोड़ पर आलोक मोहन सेवा स्मृति आश्रम के द्वारा कलशधारियों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की गयी थी. मौके पर अभिनंदन प्रसाद, आशीष टैगोर, रंजीत कुमार, रविंद्र प्रजापति, राजू रंजन सिंह, अशोक दास, ओमप्रकाश गुप्ता (राजू), उज्जवल साहू, दीपक विश्वकर्मा, दीपू प्रसाद, प्रभात कुमार, विशाल कुमार, सुरेश प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, प्रदीप प्रसाद, पंकज प्रसाद गुप्ता, राजू प्रसाद, आकाश कुमार जायसवाल, विजेंद्र दास व परितोष ठाकुर समेत कई श्रद्धालु उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >