30 दिवसीय व्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

एकल अभियान श्रीहरि कथा प्रसार योजना का 30 दिवसीय व्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया.

लातेहार. एकल अभियान श्रीहरि कथा प्रसार योजना का 30 दिवसीय व्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया. इसका आयोजन लातेहार अंचल के मनिका संच में रामसुंदर सिंह आवासीय मध्य विद्यालय में हुआ. प्रशिक्षण पानेवाले सभी को अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को आध्यात्मिक रूप से जागृत करने की बात कही गयी. मौके पर पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, राजीव रंजन पांडेय, रमेश प्रसाद गुप्ता, अभिनंदन प्रसाद, लव कुमार दुबे, महेंद्र प्रसाद शौंडिक, मनमोहन राम, गया प्रसाद के अलावा केंद्रीय व्यास प्रमुख दिलेश्वर, रविंद्र, मनोज, रामवृक्ष और राज किशोर यादव समेत कई महिलाएं उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >